फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Nyay Yatra: Congressmen fiercely targeted the BJP government in the public meeting

छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा: आमसभा में कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, जानें सीएम साय ने क्या कहा

Wed, 02 Oct 2024 03:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 02 Oct 2024 03:43 PM IST
सार

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन आज होगा। यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी से शुरू कर 125 किलोमीटर की दूरी तय की गई। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए।

विज्ञापन
Chhattisgarh Nyay Yatra: Congressmen fiercely targeted the BJP government in the public meeting
कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का समापन आज होगा। यात्रा 27 सितंबर को गिरौदपुरी से शुरू कर 125 किलोमीटर की दूरी तय की गई। अब रायपुर के गांधी मैदान में इस यात्रा का समापन होगा। वहीं आज के समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए।

विज्ञापन


यात्रा के समापन में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि इस बीजेपी सरकार को सत्ता में आए 9-10 महीने हो गए हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के हालात को देखते हुए हमें सरकार को जगाने के लिए न्याय यात्रा निकालनी पड़ रही है। इस सरकार ने बहुत जल्दी अपनी विश्वसनीयता खो दी है। सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर ध्यान नहीं दे रही है बल्कि विपक्ष की आवाज को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है। बलौदा बाजार में जो हुआ, बढ़ती नक्सली घटनाओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। हमारा उद्देश्य है कि इस न्याय यात्रा के जरिए सरकार सजग हो जाए। यह सरकार दिल्ली से चल रही है, रायपुर से सरकार चलाने वाला कोई नहीं है। 
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे कांग्रेस ने किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। यही वजह है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। सीएम साय ने कहा कि पाँच साल कांग्रेस ने जो छत्तीसगढ़ का विकास रोका और प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया, इस पर कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पहले अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ न्याय करें। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा पद बचाने की यात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों में न्याय यात्रा ने 125 किमी की यात्रा पूरी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस की न्याय यात्रा गिरौदपुरी से रायपुर के सड्डू स्थित ओम शांति निकेतन पहुंची। यहां कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने न्याय यात्रा का स्वागत किया। रायपुर ग्रामीण विधानसभा के सड्डू, दलदलसिवनी और मोवा से होकर गांधी मैदान पहुंची, जहां आमसभा के साथ न्याय यात्रा का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed