{"_id":"5e8bf3678ebc3e76d36ae904","slug":"chhattisgarh-ninth-patient-discharged-from-hospital-after-recovering-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Chattisgarh: कोरोना से ठीक होने के बाद नौंवें मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Chattisgarh: कोरोना से ठीक होने के बाद नौंवें मरीज को मिली अस्पताल से छुट्टी
Tue, 07 Apr 2020 08:59 AM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से सोमवार को 21 वर्षीय व्यक्ति को छुट्टी मिल गई जो गत 31 मार्च को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कोरबा के रहने वाले इस व्यक्ति ने लंदन की यात्रा की थी और वह राज्य में कोविड-19 का नौवां मरीज हैं, जिसे ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में अब कोरोना वायरस का एक ही व्यक्ति है जो अभी भी संक्रमित है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया कि एक और अच्छी खबर, एक और कोरोना मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। संक्रमित 10 में से नौ व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। अब एक ही संक्रमित व्यक्ति है।
विज्ञापन