{"_id":"66a1e81ad585a2738609901c","slug":"chhattisgarh-news-vishnudev-sai-government-s-first-supplementary-budget-passed-in-the-assembly-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: विष्णुदेव साय सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट हुआ पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: विष्णुदेव साय सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक बजट हुआ पारित
Thu, 25 Jul 2024 11:22 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:22 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक ध्वनिमत से पारित हुआ। सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का विधानसभा में प्रथम अनुपूरक ध्वनिमत से पारित हुआ। सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्ष 2024-25 के लिए प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किए। सात हजार 329 करोड़ रुपए के प्रथम अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, पीएम जनमन योजना, के साथ खेल सुविधाओं, आंगनबाड़ी भवन, सहित अनेक योजनाओं एवं विकास कार्यों के लिए प्रावधान रखे गए हैं। साय सरकार ने यह अनूपूरक बजट विकसित भारत और छत्तीसगढ़ विजन 2047 को ध्यान में रखते हुए बनाया है।
बजट सत्र पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 4 हजार 900 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इस बजट में गरीब, महिला, मध्यमवर्गीय, छोटे व्यापारियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया। जिससे प्रदेश का चौमुखी विकास हो सके।
इस अनुपूरक बजट के लिए लक्ष्मी राजवाड़े ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को प्रदेशवासियों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आभार व्यक्त किया।