{"_id":"635be6c3626dc3065b56a017","slug":"chhattisgarh-news-uncle-killed-nephew-in-korba","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए बहाया खून: छत्तीसगढ़ के कोरबा में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, तालाब में तैरती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए बहाया खून: छत्तीसगढ़ के कोरबा में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, तालाब में तैरती मिली लाश
Fri, 28 Oct 2022 07:59 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:59 PM IST
सार
संतराम की लाश 23 अक्तूबर को गांव के ही तालाब में तैरती मिली थी। मृतक के घर वालो ने बताया था कि संतराम 21 तारीख की दोपहर मछली पकड़ने खेत गया हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया कि संतराम की उसके चाचा साधराम ने ही हत्या की है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली निवासी संतराम राठिया की मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। संतराम की लाश 23 अक्तूबर को गांव के ही तालाब में तैरती मिली थी। मृतक के घर वालो ने बताया था कि संतराम 21 तारीख की दोपहर मछली पकड़ने खेत गया हुआ था लेकिन घर वापस नही आया तो रिश्तेदार और परिजनों के घर खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर करतला पुलिस मौके पर पहुची और जांच कार्यवाई शुरू की गई। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान मृतक के रिश्तेदारों से ही पूछताछ शुरू की गई, जहां मृतक के चाचा पर संदेह पुलिस को हुआ और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले तो वो गोलमोल जवाब देता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा गुनाह कबूल किया।
विज्ञापन
कोरबा सीएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी साधराम मृतक का चाचा है और दोनों का घर अगल बगल है मृतक संतराम राठिया 21 तारीख को खेत पर मछली पकड़ने गया था। वापस लौटते समय उसके चाचा साधराम राठिया से मुकालत हो गई। गया और साधराम ने संतराम को कहा कि बार-बार मेरे खेत का पानी अपने खेत मे छोड़ता है इस बात को लेकर विवाद हुआ और उन्होंने संतराम को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को गुमराह करने मृतक के शव को तालाब में फेंक दिया था। बहरहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन