फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Two girls' groups clashed in Ambikapur in Love Triangle

प्यार में बीच सड़क पर जूतम पैजार: एक लड़के के चक्कर में दो लड़कियों के गैंग आपस में भिड़े, खूब चले लात-घूंसे और चेन 

Wed, 17 Nov 2021 08:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Nov 2021 08:49 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि एक लड़के से दो लड़कियां प्यार करती थीं। इसकी जानकारी दोनों को हुई तो वे अपने-अपने साथ की लड़कियों को बुलाकर आपस में भिड़ गईं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Two girls' groups clashed in Ambikapur in Love Triangle
छत्तीसगढ़ में दो गुटों में टकराव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लड़की के प्यार के चक्कर में लड़कों के गुटों में टकराव, खून-खराबे के मामले तो कई बार सामने आते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से ऐसा मामला सामने आया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक लड़के के प्यार के चक्कर में दो लड़कियों के गुट आपस में भिड़ गए। इतना ही नहीं दोनों ओर से लड़कियों में खूब गाली गलौज हुआ और बात मारपीट तक आ गई। इस जूतम पैजार में जमकर लात-घूंसे चले और एक दूसरे को चेन लेकर भी लड़कियों ने दौड़ाया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, अंबिकारपुर में दो नाबालिक लड़कियों के गुटों में सड़क पर जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पहले तो लोग दूर खड़े लड़ाई का मजा लेते रहे, लेकिन जब मामला ज्यादा ही बढ़ गया तो स्थानीय लोगों ने दोनों गुटों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि बरम रोड पर बीचों बीच हुए इस हंमागे के कारण काफी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन


लव ट्राइएंगल का है मामला 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, लड़कियों के दो गुटों में मारपीट का मामला पूरी तरह से लव ट्राइएंगल का है। लोगों ने बताया कि यहां के बरम पारा में रहने वाली लड़की एक लड़के से प्यार करती है। उसी लड़के से शक्ति पारा की रहने वाली लड़की भी प्यार करती है। इसी बात की जानकारी होने पर दोनों लड़कियां नाराज हो गईं और अपने-अपने गैंग की लड़कियों को लेकर बीच सड़क पर झगड़ा कर बैठीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लड़कियों के हाथ में लोहे की चेन भी थी। कई लड़कियों ने एक-दूसरे को चेन लेकर दौड़ाया भी। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed