{"_id":"65bb320a373a59a49f08db96","slug":"chhattisgarh-news-online-counseling-for-post-of-assistant-teacher-starts-from-today-see-time-table-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh news: सहायक शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग आज से शुरू, देखें समय सारणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh news: सहायक शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग आज से शुरू, देखें समय सारणी
Thu, 01 Feb 2024 11:24 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:24 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में सहायक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों की तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। ऑनलाइन काउंसिलिंग आज यानि एक फरवरी दोपहर 12 बजे से तीन फरवरी शाम पांच बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार सहायक शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की पूरी जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।
शालाओं के आवंटन के बाद अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित जिला के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आईडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर अलग से प्रदान की जाएगी।