फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस्तर के इस उद्यान को मिली पहचान: विश्व धरोहर की सूची में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ का पहला स्थल, जानें इसकी खासियत

Thu, 13 Mar 2025 02:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 02:07 PM IST
सार

 Kanger Valley National Park: छत्तीसगढ़ के बस्तरवासियों के लिये खुशखबरी है। यूनेस्को ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Kanger Valley National Park included in World Heritage list
विश्व धरोहर की सूची में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ का पहला स्थल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 Kanger Valley National Park: छत्तीसगढ़ के बस्तरवासियों के लिये खुशखबरी है। यूनेस्को ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान न केवल जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि यह स्थानीय जनजातीय संस्कृति और इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देता है।



 
Trending Videos
Chhattisgarh News: Kanger Valley National Park included in World Heritage list
उद्यान का प्रवेश द्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस सूची में शामिल होने से बस्तर क्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी एवं पर्यटन को और भी बढ़ावा मिलेगा । यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। 
Chhattisgarh News: Kanger Valley National Park included in World Heritage list
आश्चर्यचकित कर देती हैं भूमिगार्भित गुफाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि ये छत्तीसगढ़ के लिये बड़ी उपलब्धि है। यह उद्यान तीन महत्वपूर्ण मापदंडों-प्राकृतिक सौंदर्य, भूवैज्ञानिक विशेषताएं और जैव विविधता पर खरा उतरता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhattisgarh News: Kanger Valley National Park included in World Heritage list
घाटी के अंदर नौकायन का आनंद लेते सैलानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन की ओर से उद्यान को  यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था, जिसे यूनेस्को ने अपने अस्थाई सूची में चयन किया गया है। 
विज्ञापन
Chhattisgarh News: Kanger Valley National Park included in World Heritage list
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के लिये फेमस है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांगेर घाटी में प्राकृतिक सौंदर्य और अनूठी संरचनाएं
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपने मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, हरी-भरी घाटियों, गहरी खाइयों और झरनों के लिए प्रसिद्ध है। तीरथगढ़ जलप्रपात, जो कांगेर नदी से निकलता है, 150 फीट की ऊंचाई से गिरता हुआ एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। कांगेर नदी अपने स्वच्छ जल और अनूठी चट्टानी संरचनाओं के कारण महत्वपूर्ण पर्यटन  स्थल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed