{"_id":"6187fc9fb5d73e3b690ac020","slug":"chhattisgarh-naxals-kidnap-five-people-from-village-in-sukma-search-operation-of-security-forces-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सुकमा के गांव से पांच लोगों का अपहरण किया, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सुकमा के गांव से पांच लोगों का अपहरण किया, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन शुरू
Sun, 07 Nov 2021 10:18 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:18 PM IST
सार
सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों का एक समूह शनिवार शाम को गांव पहुंचा और वे सातवीं की एक छात्रा समेत पांच ग्रामीणों को जबरदस्ती कर अपने साथ ले गये।
विज्ञापन
अपहरण की घटना कोंटा थाने से जंगल के अंदर 18 किलोमीटर दूर स्थित बातेर गांव में घटी।
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक गांव से पांच लोगों का अपहरण कर लिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना कोंटा थाने से जंगल के अंदर 18 किलोमीटर दूर स्थित बातेर गांव में घटी। यह इलाका राजधानी रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार नक्सलियों का एक समूह शनिवार शाम को गांव पहुंचा और वे सातवीं की एक छात्रा समेत पांच ग्रामीणों को जबरदस्ती कर अपने साथ ले गये। आज दोपहर बाद अपहरण की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘अभी यह साफ नहीं है कि उनका अपहरण क्यों किया गया। माओवादी कभी-कभी ग्रामीणों को बैठकों करने के लिए कुछ समय के लिए अपने साथ ले जाते हैं। गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों के संगठन सर्व आदिवासी समाज ने नक्सलियों से ग्रामीणों को छोड़ने की अपील की है।’’
विज्ञापन
इससे पहले जुलाई में नक्सलियों ने जगरगुंडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कुंदेड़ से आठ गांववालों को अगवा कर लिया था। हालांकि, उन्हें दो-तीन बाद छोड़ दिया था।