फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Naxalites release five kidnapped villagers in Sukma district

छत्तीसगढ़ : सुकमा जिले में नक्सलियों ने पांच अगवा किए गए ग्रामीणों को छोड़ा

Tue, 09 Nov 2021 01:34 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 09 Nov 2021 01:34 AM IST
सार

सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ये पांचों लोग सोमवार सुबह कोंटा थाना क्षेत्र के अपने गांव बटेर वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ ग्रामीणों पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Naxalites release five kidnapped villagers in Sukma district
नक्सली -सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक गांव से दो दिन पहले 12वीं कक्षा की एक लड़की को अगवा करने वाले नक्सलियों ने पांच लोगों को रिहा कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


सुकमा के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि ये पांचों लोग सोमवार सुबह कोंटा थाना क्षेत्र के अपने गांव बटेर वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कुछ ग्रामीणों पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नक्सली शनिवार को उन्हें जबरन उनके गांव से लगभग 18 किमी दूर जंगल में ले गए थे, जो कि रायपुर से 470 किमी से अधिक दूर है। लेकिन अभी तक अपहरण के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर अपहरण की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में आदिवासी समुदायों की एक छतरी संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भी नक्सलियों से इन ग्रामीणों को रिहा करने की अपील की। इस साल जुलाई में उग्रवादियों ने कुंडेड गांव के आठ निवासियों को रिहा करने से पहले दो-तीन दिनों के लिए अपनी कैद में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed