{"_id":"5c36e8acbdec22210f2b529f","slug":"chhattisgarh-naxalites-killed-villager-in-kanker-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर जिले में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर जिले में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या की
Thu, 10 Jan 2019 12:09 PM IST
पूजा मेहरोत्रा
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: पूजा मेहरोत्रा
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीचे कामता गांव के करीब पुलिस ने सुरेश हुपेंडी (40 वर्ष) का शव बरामद किया है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात नक्सलियों का एक दल हुपेंडी के घर में घुसा ओर उसे अपने साथ ले गए। बाद में हुपेंडी का शव गांव के बाहर मिला। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद आज घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को अभी तक हुपेंडी की हत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने घटनास्थल से बैनर बरामद किया है जिसमें नक्सलियों ने हुपेंडी पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि हुपेंडी का पुलिस से कोई संबंध नहीं था और घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी है।