{"_id":"5b6eab604f1c1bea658b47b5","slug":"chhattisgarh-naxalite-killed-a-man-in-suspect-of-police-informer","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का खबरी होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का खबरी होने के संदेह में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की कर दी हत्या
भाषा, रायपुर
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति की पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान लोकेश कर्तम के तौर पर हुई है। कुकोंदा पुलिस थाने के अधीन बड़े गुदरा गांव में कल रात नक्सलियों ने उस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बाघले ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों के एक समूह ने कल रात कर्तम के घर पर धावा बोल दिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।’’
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंची और शव को पुलिस थाने लाया गया। बाघले ने कहा, ‘‘गांववालों के अनुसार, हमलावरों का कहना था कि कर्तम पुलिस के लिए काम करता था।’’ उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन