{"_id":"62e106489b359d3d8f51e8d5","slug":"chhattisgarh-monsoon-session-2022-bhupesh-baghel-government-will-face-no-confidence-motion","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, भाजपा नेता बोले- सरकार के कुनबे में लठ चल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी, भाजपा नेता बोले- सरकार के कुनबे में लठ चल रही
Wed, 27 Jul 2022 03:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 27 Jul 2022 03:06 PM IST
सार
भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम व्यक्ति नहीं सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हैं। सरकार के कुनबे में एक तरह से लठ चल रही है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Social media
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार के विरुद्ध विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चर्चा की शुरुआत करते हुए बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम व्यक्ति नहीं सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हैं। सरकार के कुनबे में एक तरह से लठ चल रही है। मुख्यमंत्री को मंत्री, मंत्री को मुख्यमंत्री पर ही विश्वास नहीं है। प्रशासन को शासन पर विश्वास नहीं है, इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाया है। अग्रवाल ने कहा कि आपमें दम है तो एक मंत्री को हटाकर दिखाएं। 18 लाख लोगो के सिर से छत छीन ली जाए, इससे बड़ा अविश्वास कोई नहीं है। मंत्रियों के निर्णयों की समीक्षा चीफ सेक्रेटरी करें, ये कैसी सरकार है।
विज्ञापन
संख्या बल के हिसाब से प्रस्ताव का गिरना तय
हालांकि विधानसभा में कांग्रेस की संख्या बल अधिक है जिसके चलते इस प्रस्ताव का गिरना तय माना जा रहा है, लेकिन इस पर चर्चा के दौरान सदन में दोनों तरफ से जुबानी हमले हो रहे हैं। बता दें कि बुधवार को ही मानसून सत्र का आंतिम दिन भी है।
विज्ञापन