फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh, mci,

सिर्फ 400 सीटों पर ही होगी काउंसलिंग!

Wed, 02 Jul 2014 07:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Jul 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
chhattisgarh, mci,
छत्तीसगढ़ में इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 600 में से केवल 400 सीटों पर काउंसिलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


इसका कारण यह है कि एमसीआई ने 200 सीटों पर रोड़ा अटका दिया है वहीं छत्तीसगढ़ के एक निजी मेडिकल कॉलेज को उसके सभी 150 सीटों पर काउंसिलिंग करने की अनुमति दी गई है।

जबकि एक मेडिकल कॉलेज स्व. लखीराम अग्रवाल मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, रायगढ़ को काउंसिलिंग की अनुमति ही नही दी गई है।

सीजीखबर के मुताबिक रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पिछले चार वर्षो से 150 सीटों पर पढ़ाई हो रही है तो इस साल 50 सीटों पर रोक क्यों लगा दी गई है। जाहिर है कि इससे स्व. चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, दुर्ग को फायदा होगा जिसकों अपने सभी 150 सीटों पर काउंसिलिंग की अनुमति मिली है।
विज्ञापन


इसी प्रकार से छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, सिम्स, बिलासपुर के 150 में से 50 सीटों पर रोक लगा दी गई है, स्व. बलीराम कश्यप मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर के 100 सीटों में से 50 सीटों पर रोक लगी हुई है। इससे छत्तीसगढ़ के 200 मेडिकल छात्रों को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed