{"_id":"5f35d3bd50196f5902280320","slug":"chhattisgarh-man-arrested-with-rupees-1-46-crore-brown-sugar-arms-also-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 1.46 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ शख्स गिरफ्तार, हथियार भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 1.46 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ शख्स गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
Fri, 14 Aug 2020 05:28 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 14 Aug 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
Brown Sugar vs White Sugar
- फोटो : Pixabay
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 1.46 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर के साथ 30 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। महासमुंद के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को एनएच -53 पर घोड़ारी चौक से शंकर लाल वैष्णव को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को रायपुर के एक शख्स के महासमुंद में अवैध नशीला पदार्थ बेचने की कोशिश करने की जानकारी मिली थी। ठाकुर ने बताया कि चेक पोस्ट पर वाहनों की तलाशी के दौरान दोपहिया वाहन से रायपुर से महासमुंद जा रहे आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से 1.46 करोड़ रुपये मूल्य की 730 ग्राम ब्राउन शुगर, एक स्वचालित पिस्तौल, दो मैगजीन, दो गोलियां और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जब्त की। उन्होंने बताया कि आरोपी राजस्थान के जोधपुर का मूल निवासी है और रायपुर में लोकायुक्त कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच करने के लिए इस मामले को राज्य के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन