फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: BJP said - once again Modi government

बीजेपी बोली: छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त बनाने जनता ने लगाई मुहर, कांग्रेस का जवाब-BJP से ज्यादा सीटें जीतेंगे

Tue, 07 May 2024 09:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 07 May 2024 09:30 PM IST
सार

चुनाव के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर जीत के दावे कर रही हैं। इस संबंध में बीजेपी का दावा है कि जनता ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में स्वस्फूर्त मतदान किया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: BJP said - once again Modi government
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में सात लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। प्रदेश की सात लोकसभा सीटों को देखें तो रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कुल 67. 07 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम और रायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। अब बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर जीत के दावे कर रही हैं। इस संबंध में बीजेपी का दावा है कि जनता ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में स्वस्फूर्त मतदान किया है। जनता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए भाजपा की सरकार चाहती है, तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि मतदान के बाद तस्वीर साफ हो गई है कि पार्टी भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी। 

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में पहले और दूसरे चरण के मतदान में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देने के बाद अब दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है। तीसरे चरण चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा और 7 लोकसभा सीटों में हुए मतदान लगभग 75 प्रतिशत रहा। शुक्रवार को मतदान के दूसरे चरण में मतदान का भारी प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक हैं और भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है।
विज्ञापन


'छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त बनाने लगी पक्की मुहर'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न तीनों चरणों के मतदान के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाया और भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी है। दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी। नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, कांग्रेस के छलावों, झूठ और दंभपूर्ण अमर्यादित टिप्पणियों के दंश से लहूलुहान छत्तीसगढ़ की जनता ने अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने के अभियान पर पक्की मुहर लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही काफी आक्रोश देखा गया, वहीं अपने शासनकाल में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों ने बिलासपुर और जांजगीर-चाँपा क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ाने का काम किया तो प्रदेश के गृहमंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहे महासमुंद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता, बल्कि साहू समाज में भी काफी आक्रोश साफ नजर आया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ने वाली अपनी ओछी टिप्पणी के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने जनता की नाराजगी मोल ली तो कवासी लखमा ने लगातार मोदी के खिलाफ न केवल निम्न स्तर के बयान दिए, बल्कि अपने जीतने और मोदी के मरने तक की बात कहकर कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र का शर्मनाक प्रदर्शन किया। काँकेर जिले में एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराए जाने के बाद समूचे बस्तर को नक्सलमुक्त करने के प्रदेश की भाजपा सरकार के संकल्प पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने उसे फर्जी एनकाउंटर बताकर कंग्रेस-नक्सली रिश्तों को बेनकाब कर दिया। श्री देव ने कहा कि पूरे चुनाव में कांग्रेस का संगठनात्मक ढाँचा बिखरा हुआ नजर आया और हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा पर अपना भरोसा जताते हुए भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश की जनता ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ जुड़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है ताकि देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त व सक्षम नेतृत्व में दृढ़ राजनीतिक इच्छा-शक्ति वाली सरकार बने।

दीपक बैज का दावा- तस्वीर साफ है बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतेंगे 
तीसरे चरण के मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह नहीं करते हुये अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान करके निभाया है। यह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाता है। कांग्रेस पार्टी सभी मतदाताओं का अभिनंदन करती है। तीसरे चरण के साथ ही राज्य के सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। दावा करते हुए कहा कि 11 सीटों पर कांग्रेस के जीत की संभावनायें प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिये मतदान किया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया। सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में रूझान साफ दिख रहा था। लोग मोदी सरकार की विदाई के लिये भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों तक आये और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पहले दो चरणों से ही साफ हो गया था प्रदेश की जनता में मोदी सरकार के लिये आक्रोश है। तीसरे और अंतिम चरण में मतदाताओं के रूख ने पुख्ता कर दिया कि राज्य की जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन और वादाखिलाफी से परेशान है। जनता ने अपने मतदान की शक्ति से देश के हालात को बदलने का मन बना लिया था और मतदान केंद्र पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed