फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Jhiram ghati naxal attack CM Bhupesh Baghel says it was political criminal conspiracy

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने कहा- झीरम नक्सली हमला राजनीतिक आपराधिक साजिश

Wed, 26 May 2021 03:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 May 2021 03:27 AM IST
सार

  • 2013 में जब कांग्रेस नेताओं का काफिला झीरम घाटी से गुजर रहा था तो नक्सलियों ने पेड़ गिराकर रास्ता बंद कर दिया था और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।
  • सीएम भूपेश बघेल ने कहा, यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी। राज्य सरकार इस मामले की जांच कराएगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Jhiram ghati naxal attack CM Bhupesh Baghel says it was political criminal conspiracy
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि 2013 में झीरम घाटी में हुआ नक्सली हमला एक राजनीतिक व आपराधिक साजिश थी। यह एक कान्ट्रैक्ट किलिंग थी। राज्य सरकार इस मामले की जांच कराएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जांच कराना चाहती थी। लेकिन केंद्र नहीं चाहता था कि राज्य सरकार इस मामले की जांच करे। उन्होंने कहा कि 25 मई 2013 को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए इस हमले में कई कांग्रेस नेताओं की जानें गईं थी। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।
विज्ञापन


उसने मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी। बघेल ने कहा, हालांकि मौजूदा केंद्र सरकार के दबाव के कारण न तो एनआईए और न ही राज्य सरकार को इस मामले की जांच करने की अनुमति है।  2013 में झीरम घाटी में हुए इस नक्सल हमले में राज्य के कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed