{"_id":"5e6c7bd68ebc3ea7f932fef6","slug":"chhattisgarh-jashpur-panchayat-forgives-misdeed-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को पंचायत ने दो थप्पड़ और पैर छूने पर माफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुष्कर्म की कोशिश करने वाले को पंचायत ने दो थप्पड़ और पैर छूने पर माफ किया
Sat, 14 Mar 2020 12:08 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
पंचायत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
छत्तीसगढ़ के जशपुर स्थित एक गांव में पंचायत ने दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को दो थप्पड़ मारकर और पैर छूने पर माफ कर दिया। इससे पहले दुष्कर्म की कोशिश करने पर लड़की के पक्ष के लोग थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए थे।
विज्ञापन
लड़की के परिजनों का आरोप है कि थानेदार ने रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। मामले की जानकारी होने पर जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वह मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कॉलेज से लौट रही छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने गाड़ी में बैठा लिया। लेकिन, उसने घर लेकर जाने की जगह सुनसान इलाके में दुष्कर्म की कोशिश की। हालांकि, लड़की यहां से भागकर परिवार के पास पहुंच गई।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने स्थानीय थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की लेकिन थानेदार ने मना कर दिया। इसके बाद मामला पंचायत के सामने आया।