फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh is experiencing less cold, but fog is troubling people; the weather may change in a few days

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिलहाल ठंड से राहत, लेकिन कोहरा से लोग परेशान, कुछ दिनों में बदल सकता है मौसम का रुख

Wed, 17 Dec 2025 10:31 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 17 Dec 2025 10:31 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड का असर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh is experiencing less cold, but fog is troubling people; the weather may change in a few days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर कुछ कम हुआ है। मौसम में यह बदलाव हवाओं की दिशा में परिवर्तन के कारण देखा जा रहा है। उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं के कमजोर पड़ने और पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में औसतन करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड का असर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। बीते एक दिन में सरगुजा संभाग के कुछ बाहरी इलाकों को छोड़ दें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनी। रायपुर में मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। यहां अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय हल्की धूप के कारण लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान में अंतर देखा गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। दूसरी ओर जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। रायपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब उत्तर दिशा से हवाएं चलती हैं तो तापमान में तेजी से गिरावट आती है, लेकिन पूर्वी हवाओं के प्रभाव से ठंड की तीव्रता कम हो जाती है। फिलहाल यही स्थिति बनी हुई है, जिससे न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है और कुछ इलाकों में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है।


बुधवार को रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में आसमान साफ या आंशिक रूप से बादल रह सकता है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तीन दिनों के भीतर 1 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव है। फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed