{"_id":"74ad1fdcf58add6abb7a4822b4855809","slug":"chhattisgarh-graduation-fees-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक करने वाली लड़कियों की फीस माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक करने वाली लड़कियों की फीस माफ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में छात्राओं को स्नातक में फीस नहीं देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्नातक में छात्राओं से कोई फीस नहीं लेने का निर्णय लिया है। सीजीखबर के अनुसार उच्च शिक्षामंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने इसके लिये आदेश जारी कर दिये हैं।
खबर के अऩुसार यह आदेश छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग तथा पॉलीटेक्निक शिक्षा पर भी लागू होगा।
2013 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इसका वादा किया था।
इससे छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से पिछड़े तबकों को भी अपने बेटियों को स्नातक बनाने में मदद मिलेगी. इसी के साथ महिलाओं में उच्च शिक्षा का प्रसार होगा।
विज्ञापन