फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government to give 500 acres of land to Patanjali food processing unit

पतंजलि को छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है 500 एकड़ जमीन, नौकरियां देने का भरोसा

Mon, 25 Dec 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Mon, 25 Dec 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh government to give 500 acres of land to Patanjali food processing unit
आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव
राजनांदगांव के नजदीक बिजेतला गांव में जल्द ही पतंजलि का फूड प्रोसेसिंग यूनिट खुलेगा। राज्य सरकार ने इस यूनिट के लिए पतंजलि को 500 एकड़ जमीन देने के लिए चयन कर लिया है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर जालबांध के बिजेतला गांव में पतंजलि का फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगेगा। रविवार को पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकृष्ण ने यहां जमीन का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


आचार्य बालकृष्ण ने करीब 500 करोड़ की लागत से लगने वाले इस फूड प्रोसेसिंग यूनिट के बारे में बताया कि यूनिट खुलने से इलाके के लोगों को नौकरी मिलेगी। साथ ही किसानों को भी मुनाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जमीन आवंटन की प्रकिया पूरी होने के बाद फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का काम शुरू किया जाएगा। बालकृष्ण ने जमीन का मुआयना करने के बाद कहा कि यहां की जमीन नागपुर की तरह है, लिहाजा यहां संतरे और शहद की पैदावार अच्छी होगी। इस दौरान कई विधायक, योग आयोग के चेयरमैन संजय कुमार और पतंजलि योग पीठ के कई पदाकिारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed