फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Five prisoners absconded from jail, one caught

छत्तीसगढ़: जेल की दीवार फांदकर पांच कैदी फरार, एक पकड़ा गया 

Fri, 07 May 2021 07:11 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद Published by: Amit Mandal Updated Fri, 07 May 2021 07:11 AM IST
सार

  • घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है

विज्ञापन
Chhattisgarh: Five prisoners absconded from jail, one caught
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पांच कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए जिनमें से एक को पकड़ लिया गया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला जेल महासमुंद से अलग-अलग मामले में सजा काट रहे पांच कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। देर रात एक कैदी को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जेल में दोपहर के खाने के बाद कैदी अपनी-अपनी बैरक में थे। कुछ कैदी बाहरी हिस्से में काम कर रहे थे। इन कैदियों में भागने वाले कैदी भी शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाद में कर्मचारियों ने जेल के अधिकारियों को कैदियों के भागने की जानकारी दी। इसके बाद फरार कैदियों की खोज शुरू की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में धनसाय, डमरूधर और राहुल लूट के आरोपी हैं। ये वर्ष 2019 से जेल में बंद थे। राहुल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का तथा अन्य दो महासमुंद जिले के निवासी हैं। अन्य फरार कैदियों में दौलत को दुष्कर्म के आरोप में तथा करण को नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने जेल के सीसीटीवी का निरीक्षण किया तब जानकारी मिली कि कैदी 21 फुट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने फरार कैदी डमरूधर को बेमचा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है तथा चार अन्य कैदियों की तलाश की जा रही है।


उन्होंने बताया कि राज्य के गृह और जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में से चार को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। वहीं, एक कैदी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed