फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: First meeting of Vishnu Dev Say cabinet in Mantralaya; These topics will be discussed

Chhattisgarh: मंत्रालय में विष्णुदेव साय की कैबिनेट की पहली बैठक; इन विषयों पर होगी चर्चा

Thu, 14 Dec 2023 01:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 14 Dec 2023 01:53 PM IST
सार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो गई है। नया रायपुर स्थित मंत्रालय में बैठक चल रही है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ प्रमुख सचिव और सभी सचिव मौजूद हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh: First meeting of Vishnu Dev Say cabinet in Mantralaya; These topics will be discussed
सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक शुरू हो गई है। नया रायपुर स्थित मंत्रालय में बैठक चल रही है। इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ प्रमुख सचिव और सभी सचिव मौजूद हैं। पीएससी घोटाले की जांच, गरीब लोगों का आवास और दो साल का बकाया बोनस देने की बात पर चर्चा हो सकती है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बनते ही साय ने कहा था कि सबसे पहले काम गरीब लोगों को आवास देने का करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि चुनाव के दौरान जो मोदी की गारंटी और मेनिफेस्टो जारी किया गया था। इस पर चर्चा की जाएगी। गारंटियों को किस तरह से लागू किया जाएगा, इस पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन


कैबिनेट की पहली बैठक में 16 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की मंजूरी दी जा सकती है। सीएम विष्णुदेव ने सीएम बनते ही कहा था कि 2 साल का बकाया बोनस भी भुगतान करेंगे। किसानों के हित के लिए इसी धान खरीदी सीजन में 3100 रुपए में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही पीएससी घोटाले की जांच के लिए मंजूरी दी जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत सभी सचिवों की परिचय लेंगे। इस दौरान उन्हें पार्टी का संकल्प पत्र सौंप सकते हैं। इस पर  अगले 5 साल के लिए क्रियान्वयन की योजना बनाने को कहेंगे। इसके बाद सीएम और दोनों डिप्टी सीएम अपने-अपने लिए सचिवों की नियुक्ति करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed