{"_id":"641d6b11114ffb950403be16","slug":"chhattisgarh-first-full-height-four-lane-railway-underbridge-built-in-raipur-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी को सौगात: रायपुर में बना छत्तीसगढ़ का पहला फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज, CM भूपेश ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी को सौगात: रायपुर में बना छत्तीसगढ़ का पहला फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज, CM भूपेश ने किया लोकार्पण
Fri, 24 Mar 2023 02:49 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानीवासियों को फिर एक बड़ी सौगात दी है। सीएम ने शुक्रवार को रायपुर से बिलासपुर मार्ग पर फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानीवासियों को फिर एक बड़ी सौगात दी है। सीएम ने शुक्रवार को रायपुर से बिलासपुर मार्ग पर फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज का लोकार्पण किया। रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर लोकार्पित ये राज्य का पहला फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज है, जिसे 28.11 करोड़ रुपए की लागत से छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है।
इस फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण से रायपुर शहरी क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। रायपुर से बिलासपुर मार्ग रायपुर- विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल कासिंग में रेल गुजरने से बार-बार रेलवे फाटक बंद होता था और आवागमन बंद हो जाता था। जन आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति वर्ष 2017 में प्रदान की गई थी। इस ब्रिज की कुल लंबाई पहुंच मार्ग स्थित 336.96 मीटर है।
तेजी से पूरी हुई परियोजना
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए हर स्तर पर पहल की। आज यह परियोजना पूर्ण होकर लोकार्पित हो रही है और क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। इस अंडरब्रिज के शुरू हो जाने से यातायात सुगम होगा और आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
यातायात को सुगम बनाने के लिए सरकार प्रयासरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ के यातायात को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने लगातार प्रयास किए हैं। इस दौरान 9 रेलवे ओवर ब्रिज और 6 अंडर ब्रिज के कार्य पूरे किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तेजी से अधोसंरचनाओं का निर्माण किया है। हमारी मजबूत अधोसंरचना और मजबूत अर्थव्यवस्था के तालमेल से हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।
ये रहे मौजूद
रेलवे अंडर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छग हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।