{"_id":"617860438755ae3b1b689691","slug":"chhattisgarh-excise-staffer-assaulted-blames-congress-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: आबकारी विभाग के कर्मचारी से मारपीट, कांग्रेस विधायक पर लगाया आरोप, पार्षद समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: आबकारी विभाग के कर्मचारी से मारपीट, कांग्रेस विधायक पर लगाया आरोप, पार्षद समेत दो गिरफ्तार
Wed, 27 Oct 2021 01:41 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, महासमुंद
पीटीआई, महासमुंद
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:41 AM IST
सार
पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया कि महासमुंद कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के इशारे पर उसकी पिटाई की गई। हालांकि विधायक ने इस आरोप का खंडन किया है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के कर्मचारी से मारपीट के आरोप में पार्षद समेत दो गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आबकारी विभाग के एक कर्मचारी की एक पार्षद समेत दो लोगों ने उसके कार्यालय में कथित तौर पर पिटाई कर दी। कर्मचारी ने स्थानीय कांग्रेस विधायक पर मारपीट करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में नगर पालिका परिषद के एक पार्षद समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पीड़ित कर्मचारी ने कांग्रेस विधायक पर लगाया आरोप
पीड़ित कर्मचारी ने आरोप लगाया कि महासमुंद कांग्रेस विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के इशारे पर उसकी पिटाई की गई। हालांकि विधायक ने इस आरोप का खंडन किया है। महासमुंद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा तेम्भुरकर साहू ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय स्थित आबकारी कार्यालय में हुई।
विज्ञापन
पार्षद समेत दो लोग गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने आबकारी विभाग के कर्मचारी लीलाराम साहू की शिकायत पर पार्षद बबलू हरपाल और दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि साहू ने अपनी शिकायत में कहा है कि आज दोपहर में जब वह अपने कार्यालय में था तब विधायक चंद्राकर अपने साथियों दीपक ठाकुर और बबलू हरपाल के साथ वहां पहुंचे। बाद में विधायक के निर्देश पर हरपाल, ठाकुर और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल), 325 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादा) और अन्य के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विधायक ने आरोपों से किया इनकार
पुलिस अधिकारी ने इस मामले में विधायक के शामिल होने के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा है कि जांच में ऐसी कोई भी बात सामने नहीं आई है। जिनके खिलाफ शिकायत की थी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, विधायक चंद्राकर ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने आबकारी कार्यालय में मारपीट को रोकने की कोशिश की।
भाजपा ने कांग्रेस विधायक को बर्खास्त करने की मांग की
उधर, राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में विधायक को बर्खास्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने आरोप लगाया कि जबसे कांग्रेस सत्ता में आई तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मनाक बात यह है कि कांग्रेस के विधायक और नेता भी सत्ता के अहंकार में पेशेवर अपराधियों जैसा व्यवहार करने लगे हैं।
इस बीच, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख विष्णु देव साई ने ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ महासमुंद कलेक्ट्रेट परिसर के जिला आबकारी विभाग में आज दिन दहाड़े विधायक विनोद चंद्राकर द्वारा विभागीय कर्मी के साथ मारपीट का अमानवीय कृत्य भूपेश सरकार के आपराधिक राज का जीवंत उदाहरण है। ऐसे आपराधिक कृत्य करने वाले विधायक को कांग्रेस पार्टी तत्काल बर्खास्त करे।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा 'कांग्रेस सरकार न्याय के वादे के साथ छत्तीसगढ़ में आई थी पर हर जगह से अन्याय और अपराध की खबरें ही आ रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को टैग करते हुए पूछा कि क्या यही नवा छत्तीसगढ़ है जी? जनता आपसे आपके संरक्षण में चल रहे आपराधिक गतिविधियों का हिसाब मांग रही है, जवाब दीजिए।