फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: encounter with Naxals 4 security personnel lost their lives 

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ मुठभेड़, चार जवान शहीद, 7 घायल

Wed, 24 Jan 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़ Updated Wed, 24 Jan 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: encounter with Naxals 4 security personnel lost their lives 
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित गुमटेर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसमें 7 जवान घायल भी हुए हैं।  
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। घायल जवानों में से चार जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ यह मुठभेड़ सुबह से ही चल रही थी। नक्सलियों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए मौका मिलने पर सुरक्षाबलों को घेरा और फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

 



बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र छुरिया थाना के झाडीखैरा जंगल में सोमवार यानि 22 जनवरी को सात-सात किलो के दो टीफीन बम बरामद किए गए थे। यह बम पुलिस और आईटीबीपी के द्वारा चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान तहत बरामद किए गए जिन्हें संयुक्त टीम के द्वारा तुरंत नष्ट कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed