{"_id":"592556994f1c1ba93e5365f3","slug":"chhattisgarh-encounter-between-security-forces-maoists-underway-in-dantewada","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 1 जवान घायल
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Wed, 24 May 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुठभेड़ में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह मुठभेड़ सुकमा जिले में माओवादियों द्वारा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर किए गए घात लगाकर हमले के एक महीने बाद हो रही है। इस हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
25 जवानों के शहीद होने के बाद सरकार की नेतृत्व विफलता को लेकर बहुत किरकिरी हुई थी। वहीं, केंद्र सरकार ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों की रणनीति पर दोबारा गौर करने के लिए कहा था। माना जा रहा है कि सुकमा हमले में शामिल करीब 10 नक्सली दो हफ्ते पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा में 2010 में सुरक्षा बल पर हुए हमले के बाद सुकमा में सीआरपीएफ जवानों पर नक्सलियों का बड़ा हमला था। 2010 में दंतेवाड़ा में चिंतलर गांव के करीब हुए इस हमले में सीआरपीएफ के 76 जवान शहीद हुए थे।