Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raipur crypto trading fraud 1.55 crore main accused arrested

क्रिप्टो ट्रेडिंग में 30% मुनाफे का लालच: रायपुर में कारोबारी से 1.55 करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2026 08:32 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Nov 2026 08:32 AM IST
सार

क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 1 करोड़ 54 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने बैंक खातों के लेन-देन की जांच के बाद मुख्य आरोपी ललित अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
raipur crypto trading fraud 1.55 crore main accused arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 1,54,90,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर आरोपियों ने पीड़ित व्यवसायी को निवेश पर 25 से 30 प्रतिशत तक का भारी रिटर्न देने का लालच दिया था। झांसे में आकर व्यवसायी ने विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने थाना आजाद चौक में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


झांसा देकर ट्रांसफर कराई रकम
पुलिस के अनुसार आरोपी ने व्यवसायी को क्रिप्टो करेंसी और यूएसडीटी ट्रेडिंग के कारोबार में निवेश करने पर बेहतर मुनाफा मिलने का लालच दिया था। उसकी बातों पर भरोसा करके कारोबारी ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,54,90,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। जब बाद में धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तब पीड़ित व्यवसायी ने थाना आजाद चौक पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता में केस दर्ज किया और तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन


बैंक खातों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने संदिग्ध बैंक खातों में हुए लेनदेन की गहनता से पड़ताल की। खातों के ट्रांजेक्शन की जांच करते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ललित अग्रवाल ने व्यवसायी के साथ ठगी करने की बात स्वीकार कर ली। अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी ललित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed