फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chattisgarh sukma attack crpf suspends unit commander

सुकमा नक्सली हमले में CRPF का टीम कमांडर निलंबित, 25 जवान हुए थे शहीद

Wed, 24 May 2017 01:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 24 May 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
chattisgarh sukma attack crpf suspends unit commander

सीआरपीएफ ने सुकमा में नक्सली हमले की शिकार हुई उस टीम के कमांडर को निलंबित कर दिया है जिसके 25 जवानों की मौत बीते 24 अप्रैल को हो गई थी। यह कार्रवाई घटना की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के सामने आने के बाद की गई है। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारिक सूत्र ने बताया कि कंपनी कमांडर, सहायक कमांडेंट जे विश्वनाथ को ‘नेतृत्व की विफलता’ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जबकि 74वीं बटालियन के कमांडिंग अधिकारी, कमांडर फिरोज कुजुर को छत्तीसगढ़ से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया है। सुकमा नक्सली हमले के शिकार हुए जवान इसी बटालियन की डेल्टा कंपनी से थे जिन्हें बुरकापाल और चिंतागुफा के बीच तैनात किया गया था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सुकमा में नक्सलियों के हमले में अपने 37 जवानों को खाने के बाद सीआरपीएफ ने अपनी घरेलू व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यह कार्रवाई की है। सीआरपीएफ ने करीब आधा दर्जन कमांडेंट्स सहित एक डीआईजी का भी तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों की जगह देश के अलग-अलग हिस्सों से कुछ चुनिंदा और सर्वश्रेष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। हालांकि कुछ तबादलों को रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 24 अप्रैल को दोपहर में लंच कर रहे 99 जवानों पर बुरकापाल इलाके के नजदीक नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में 25 जवानों की मौत हो गई थी और नक्सली भारी मात्रा में हथियार लूटने में सफल रहे थे। इस टीम के कमांडर, सहायक कमांडेंट जे विश्वनाथ थे। घटना के जांच की प्राथमिक रिपोर्ट में विश्वनाथ पर ‘नेतृत्व की स्पष्ट कमी’ के आरोप सामने आए हैं।


कुछ और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय के निर्देशों पर सीआरपीएफ कुछ और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। ऐसी संभावना इसलिए बन रही है क्योंकि सीआरपीएफ ने हाल ही में गृहमंत्रालय को हमले की बाबत एक रिपोर्ट सौंपी है। सीआरपीएफ के नवनियुक्त महानिदेशक आरआर भटनागर भी ऑपरेशनल तैनातियों को लेकर आमूलचूल बदलाव के निर्देश दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed