फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   As revenge of Sukma Attack, CRPF claim to kill 10-15 Maoists in bijapur

CRPF का पलटवार, बीजापुर में मार गिराए 10 से अधिक नक्सली

Wed, 17 May 2017 02:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 17 May 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
As revenge of Sukma Attack, CRPF claim to kill 10-15 Maoists in bijapur

सीआरपीएफ ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने 10-15 नक्सलियों को मार गिराया है। 24 अप्रैल को सुकमा में 25 जवानों के हत्याकांड का बदला लेने के लिए सीआरपीएफ ने बस्तर के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के क्षेत्र पर हमला करके 10-15 नक्सलियों  को मार गिराया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारे जवान जंगल में ऑपरेशन के लिए गए थे। उस दौरान उन्होंने नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि न तो नक्सलियों के कोई शव और न ही हथियार इस अभियान के बाद बरामद किया जा सका है। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ अफसर के अनुसार सीआरपीएफ, कोबरा, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप की एक संयुक्त टीम ने बीजापुर के बसकुरा इलाके में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मिशन को संयुक्त कमांड और कंट्रोल सेंटर ने संचालित किया जिसकी निगरानी रायपुर से की गई।  दंतेवाड़ा के डीआईजी पी सुंदरराज ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में इस मिशन को बहुत सफल अभियान बताया। 
 

कुछ दिन पहले ही ये खबर थी कि कोबरा कमांडो को बस्तर के जंगलों में हेलीकॉप्टर से उतारा जा रहा है। रविकार को एसटीएफ के एक घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर लाया गया। इससे इस बात का अंदाजा तो लग गया था कि जंगलों में कोई अभियान जरूर चल रहा है।  बाद में उस घायल जवान का निधन हो गया। 


डीआईजी ने बताया इस अभियान में 2 जवान घायल हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इसमें 10-15 नक्सली मरे गए हैं जबकि कई घायल भी हुए हैं। नक्सलियों के शव न मिलने के बाबत जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौके का फायदा उठाकर नक्सली अपने साथी के शवों को लेकर भागने में सफल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed