छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस का भाजपा पर वार, कहा- सरकार को देश के मौजूदा इतिहास का कोई अंदाजा नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ शुक्रवार को कई रैलियां कीं। कल राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। आज एक बार फिर कांग्रेस ने भाजपा पर वार किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि "भाजपा सरकार को इस देश के मौजूदा इतिहास का कोई अंदाजा नहीं है।"
"वो कांग्रेस ही थी जिसने छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में अपनी सत्ता खो दी थी। हम अच्छी तरह वहां की परिस्थितियों से वाकिफ हैं।" खेड़ा ने कहा कि "क्या भाजपा नक्सलवाद से लड़ना जानती है पर हम लड़ना जानतें है। वो सिर्फ इस के आसपास राजनीति कर सकते हैं।"
This (BJP) govt has no idea of the recent history of this country. It's the Congress party that lost its entire state leadership in Chhattisgarh to Naxal violence. Do they even know how to fight Naxalism? They can only play politics around it: Congress leader Pawan Khera pic.twitter.com/0yTLuhRHQM
— ANI (@ANI) November 10, 2018