फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Durg News: Couple commits suicide due to financial problems 

छत्तीसगढ़: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पति-पत्नी ने की आत्महत्या, भाई-भाभी के तानों से तंग आकर छोड़ दिया था घर 

Tue, 25 Jan 2022 02:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jan 2022 02:25 PM IST
सार

मृतक सुशील एक साल से बेरोजगार था। वह अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था, जहां दोनों के शव लटके मिले। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Durg News: Couple commits suicide due to financial problems 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आर्थिक तंगी से जूझ रही एक दंपती ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि पति व पत्नी की पहचान सुशील यादव (35 वर्ष) व अनीता (33 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों ओल्ड भिलाई के जांजगिरी इलाके में एक किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार को दोनों फांसी के फंदे पर झूलते मिले। 

विज्ञापन


पड़ोसियों ने दी थी सूचना
पुलिस ने बताया कि काफी देर तक जब दंपती अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद सभी ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो दोनों की लाश छत से लटकी हुई थी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


घर छोड़कर किराए पर रहने आए थे दोनों 
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों पति व पत्नी अपना घर छोड़कर किराए के मकान में रहने आए थे। वे पिछले कुछ महीनों से किराए के मकान में रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिला सुसाइड नोट 
पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट के मुताबिक, सुशील पिछले एक साल से बेरोजगार था। उसके भाई व भाभी उसकी बेरोजगारी को लेकर उसे ताने मारते थे, जिस कारण दंपती घर छोड़कर किराए के मकान में रहने लगे थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed