{"_id":"6ac9ac96fe85c828fa059995","slug":"chhattisgarh-double-murder-mother-and-son-killed-in-rajnandgaon-daughter-injured-cg-crime-news-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में मां-बेटे को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, बेटी भी गंभीर रूप से घायल
Sat, 10 Oct 2026 08:41 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:41 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के चौथना गांव में मां और बेटे की बेरहमी हत्या कर दी गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। दिल दहला देने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के चौथना गांव में मां और बेटे की बेरहमी हत्या कर दी गई। वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना डोंगरगढ़ थाने क्षेत्र की है।
पारिवारिक रंजिश की आशंका
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामले में पारिवारिक रंजिश की आशंका है। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने का संदेह परिवार के एक रिश्तेदार पर है। दूसरी ओर खबर लिखे जाने तक आरोपी की भूमिका और हत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इसके बाद ही मामले का खुलासा होगा।
घर में घुसकर सुलाई मौत की नींद
कथिततौर पर बताया जाता है कि मृतका कमला सोनकर और उनके बेटे पर आरोपी ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस खूनी वारदात में ममता सोनकर (बेटी) भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना के दौरान कमला का पति घर से किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान आरोपी ने वारदाता को अंजाम दिया। इस घटना से गांव में दहशत और भय का माहौल है। मामले का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद ही डबल मर्डर की इस वारदात का खुलासा होगा।