फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh doctors supported Kolkata doctors Stike, Protest by rally

कोलकाता के हड़ताली डॉक्टरों का छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों ने किया समर्थन, रैली निकाल किया प्रदर्शन

Mon, 17 Jun 2019 07:58 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 17 Jun 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh doctors supported Kolkata doctors Stike, Protest by rally
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

छत्तीसगढ़ के डॉक्टरों ने भी पश्चिम बंगाल में कथित मारपीट के बाद चिकित्सकों की हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए विरोध प्रदर्शन किया है, हालांकि कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने बताया कि कोलकाता में चिकित्सकों के साथ मारपीट के विरोध में और अपनी मांगों को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। जैन ने बताया कि आज सुबह 500 से भी ज्यादा की संख्या में चिकित्सक रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में इकट्ठा हुए औक उन्होंने अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चिकित्सक कोलकाता की घटना के विरोध में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कड़े कानून की मांग को लेकर राजभवन पहुंचे। रैली जब राजभवन के करीब आंबेडकर चौक के सामने पहुंची तब पुलिस ने रैली को रोक लिया और वहां आंदोलनकारी चिकित्सकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में प्रधानमंत्री से चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कड़े केंद्रीय कानून बनाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। जिससे चिकित्सक बेहतर माहौल में लोगों की सेवा कर सकें। जैन ने बताया कि इस देशव्यापी विरोध में छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया और सभी अस्पतालों में बाह्य रोगी विभाग बंद है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को इस हड़ताल से दूर रखा गया है। इस विरोध को सभी जूनियर डॉक्टर और मेडिकल कालेजों के छात्रों ने अभी अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed