फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Doctor arrested for sexually harassing nurse

छत्तीसगढ़ : नर्स से छेड़छाड़ के आरोप में सरकारी अस्पताल का डॉक्टर गिरफ्तार

Tue, 24 May 2022 02:40 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 May 2022 02:40 AM IST
सार

गोल बाजार थाने के एसएचओ सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सिंह ने इस साल फरवरी माह में साक्षात्कार के दौरान उस पर (नर्स पर) अश्लील टिप्पणियां की थी और बाद में उसे परेशान किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Doctor arrested for sexually harassing nurse
नर्स के साथ छेड़छाड़ के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सरकारी अस्पताल के एक डॉक्टर को एक नर्स से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शहर के गोल बाजार थाने के थानेदार (एसएचओ) सुदर्शन ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने सरकारी डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर विकास सिंह (31) को नर्स से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ध्रुव ने बताया कि पीड़ित नर्स की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर सिंह को गिरफ्तार किया है। नर्स ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सिंह ने इस साल फरवरी माह में साक्षात्कार के दौरान उस पर (नर्स पर) अश्लील टिप्पणियां की थी और बाद में उसे परेशान किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर ने काम के दौरान उसे गलत तरीके से छुआ और उसे परेशान करने के लिए उसके वेतन में कटौती की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ध्रुव ने बताया कि नर्स की शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला के शील का अपमान करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed