{"_id":"61d7fc7cabcc8f405c59836d","slug":"chhattisgarh-crime-news-three-men-hit-by-train-while-crossing-the-railway-track-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, तीनों की मौत
Fri, 07 Jan 2022 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Jan 2022 02:10 PM IST
सार
पुलिस को रेलवे ट्रैक से दो युवकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। तीसरे युवक की तलाश अभी भी की जा रही है। पुलिस को शक है कि तीसरा युवक ट्रेन की टक्कर से नदी में जा गिरा होगा।
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रेलवे ट्रैक पार करते समय तीन युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे तीनों युवकों को ट्रेन ने कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि दो युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं वहीं तीसरा युवक लापता है।
विज्ञापन
बलौदा बाजार पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने बताया कि गुरुवार शाम भाटापारा थाना के अंतर्गत निपनिया व डागोरी रेलवे स्टेशन के बीच शिवनाथ नदी पर बने पुल को तीन युवक पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन तीनों युवकों को कुचलते हुए चली गई। युवकों की पहचान दशरथ साहू (40), सुरेश साहू (26) और श्रवण साहू (35) के रूप में हुई है। सभी बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एक युवक का शव अभी भी लापता
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर दो युवकों को शव को बरामद कर लिया है। एसपी दीपक झा ने बताया कि दोनों युवकों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। वहीं तीसरा युवक अभी भी लापता है। पुलिस का कहना है कि ट्रेन की टक्कर से तीसरा युवक नदी में जा गिरा होगा। इसलिए रेलवे ट्रैक पर उसका शव नहीं मिला है। पुलिस तीसरे युवक को शव को भी तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों युवक बलौदा बाजार के डागोरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन