फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Covid guidelines released on Republic Day; Wearing mask became necessary

छत्तीसगढ़: गणतंत्र दिवस पर कोविड गाइडलाइन जारी; जरूरी हुआ मास्क पहनना, विभाग ने जारी किया आदेश

Tue, 02 Jan 2024 03:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 02 Jan 2024 03:20 PM IST
सार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है। वहीं कोरोना से निपटने के लिए पाबंदियां भी बढ़ने लगी हैं। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेशभर में कोविड गाइडलाइन लागू की गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Covid guidelines released on Republic Day; Wearing mask became necessary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है। वहीं कोरोना से निपटने के लिए पाबंदियां भी बढ़ने लगी हैं। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेशभर में कोविड गाइडलाइन लागू की गई है। इसमें में मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के लिए सभी विभाग, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर और  समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी को देखते हुए समारोह में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। इसके साथ ही मास्क पहनना, सामाजिक दूरी जैसे नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन होगा। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन इस गरियामय समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद उनका उद्बोधन होगा। इसके अलावा समारोह स्थल पर कई विभागों संस्थानों की ओर से चलित झांकियों का प्रदर्शन होगा और पदक अलंकरण समारोह भी होगा। पिछले साल की तरह इस साल भी स्कूली बच्चों के कार्यक्रम और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।  समारोह स्थल में रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण की ओर से ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि केवल जिला मुख्यालयों को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान में परेड नहीं होगी। यहां के परेड में सेना, पुलिस, नगर सेना, जेल प्रहरी की टुकड़ियां भाग लेंगी। समारोह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम गरिमामय और रूचिपूर्ण हों।


जनपद पंचायत या तहसील स्तर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष की ओर से ध्वजारोहण करेंगे। साथ ही ऐसी नगर पालिका/नगर पंचायत जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है, उनमें नगर पालिका/नगर पंचायत के अध्यक्ष, की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालयों में सरपंच ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed