{"_id":"61d7b731baccbb60cb49ae3c","slug":"chhattisgarh-covid-19-update-chhattisgarh-records-2400-corona-cases-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2400 मरीज, 210 दिन बाद 2000 के पार हुआ आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 2400 मरीज, 210 दिन बाद 2000 के पार हुआ आंकड़ा
Fri, 07 Jan 2022 09:14 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:14 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोना का पहला मरीज मिलने के करीब 169 दिनों बाद एक दिन में दो हजार से ज्यादा मामले आने शुरू हुए थे।
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। गुरुवार को यहां कोरोना के 2400 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या छह हजार 905 पहुंच गई है। दूसरी लहर के 210 दिन यानी सात महीने बाद ऐसा हुआ है कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या दो हजार के पार गई हो। प्रदेश में कोरोना का पहला मरीज मिलने के करीब 169 दिनों बाद एक दिन में दो हजार से ज्यादा मामले आने शुरू हुए थे। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 15 से 20 दिनों में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर होगी और राज्य में कई संक्रमित सामने आएंगे।
विज्ञापन
संक्रमण दर चार प्रतिशत के पार
प्रदेश के नौ जिलों में कोरोना विकराल रूप धारण कर चुका है। स्वास्थ्य विभागों के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के नौ जिलों में संक्रमण दर चार प्रतिशत के पार जा चुकी है। वहीं प्रदेश में औसत संक्रमण दर भी 4.91 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं 19 जिलों में संक्रमण दर चार प्रतिशत से बनी हुई है।
विज्ञापन