{"_id":"6121bacfd3cd6f1f89173ca2","slug":"chhattisgarh-corona-update-48-new-covid-cases-were-reported-in-chhattisgarh-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 74 नए मामले, 897 मरीजों का अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 74 नए मामले, 897 मरीजों का अस्पताल में चल रहा इलाज
Sun, 22 Aug 2021 08:17 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 22 Aug 2021 08:17 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में अब तक 1004117 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य में वायरस से संक्रमित 13,552 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोनावायरस टेस्ट
- फोटो : PIB
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 74 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1004117 हो गई है।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को संक्रमण के 74 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से सात, दुर्ग से तीन, बालोद से दो, बलौदाबाजार से सात, बिलासपुर से पांच, कोरबा से 34, जांजगीर चांपा से एक, सरगुजा से एक, जशपुर से पांच, बस्तर से दो, दंतेवाड़ा से दो, सुकमा से दो और बीजापुर से तीन मामले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1004117 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,89,668 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 897 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,552 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,840 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3139 लोगों की मौत हुई है।