फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh : Congress will use new formula to decide minister cabinet

छत्तीसगढ़ : मंत्रिमंडल निर्धारित करने में फंसी कांग्रेस नए फार्मूले से हल करेगी समस्या

Wed, 19 Dec 2018 05:23 PM IST
Gaurav Pandey रवि भोई, रायपुर
रवि भोई, रायपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 19 Dec 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh : Congress will use new formula to decide minister cabinet
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 12 मंत्री होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। अब 10 मंत्री और बनाए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है। 90 में से 68 विधायक कांग्रेस के हैं। कई दिग्गज और पुराने नेता के साथ सक्रिय और लोकप्रिय युवा चेहरे भी चुनाव जीत कर आए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने राज्य की 10 एससी सीटों में से 7 जीती हैं। 27 आदिवासी और छह ब्राह्मण विधायक भी कांग्रेस के पास हैं। सभी जातियों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में स्थान देना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। कहा जा रहा है, इस कारण कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्र को इकाई मानकर विधायकों को मंत्री बनाने का फार्मूला निकाला है। 
विज्ञापन


राज्य में 11 लोकसभा सीटें हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं, इस कारण बड़े नेताओं ने यह फॉर्मूला निकाला है। इससे मंत्रिमंडल में पुराने और नए विधायकों को स्थान मिल जाएगा। बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस के शैलेष पांडे और रश्मि सिंह जीते हैं। दोनों नए हैं। दोनों में से एक का मंत्री बनना तय है। महिला कोटे के चलते रश्मि का पलड़ा भारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरगुजा से टीएस सिंहदेव मंत्री बन गए हैं, फिर भी एक आदिवासी नेता को मौका मिलेगा। क्योंकि सरगुजा संभाग से कांग्रेस को क्लीन स्वीप मिला है। रायपुर लोकसभा से डर शिव डहरिया या कुलदीप जुनेजा को मंत्री बनाया जा सकता है। बस्तर से दो आदिवासी विधायक मंत्री बनेंगे। इसके लिए लखेश्वर बघेल और मोहन मरकाम टॉप पर हैं। विवाद के कारण यहाँ दिग्गजों की जगह साफ सुथरी छवि को प्राथमिकता दी जा रही है। 

राजनांदगांव लोकसभा से मोहम्मद अकबर का मंत्री बनना तय है। दुर्ग लोकसभा से ताम्रध्वज मंत्री बन गए हैं, इस कारण अब वहां से कोई मंत्री नहीं बनाया जाएगा। महासमुंद क्षेत्र से अमितेश शुक्ला मंत्री बन सकते हैं। जांजगीर से डॉ चरणदास महंत का स्पीकर बनना लगभग तय है। वहां से कोई मंत्री नही बनाया जाएगा। कोरबा क्षेत्र से जयसिंह अग्रवाल, रायगढ़ से रामपुकार सिंह का नाम है। 

वरिष्ठतम कांग्रेस विधायक राम पुकार सिंह होंगे प्रो-टेम अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठतम विधायक रामपुकार सिंह प्रो-टेम स्पीकर होंगे। प्रो-टेम अध्यक्ष ही निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला सत्र जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed