फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress Satyagraha in raipur on 26 march

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सत्याग्रह: केंद्र के खिलाफ गरजे कांग्रेसी, मुंह पर ताला लगाकर पहुंचे MLA विकास उपाध्याय

Sun, 26 Mar 2023 03:23 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 03:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज रविवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेशभर में सत्याग्रह कर रही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने को लेकर इस सत्याग्रह के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress Satyagraha in raipur on 26 march
मुंह पर ताला लगाकर सत्याग्रह करते विधायक विकास उपाध्याय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज रविवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेशभर में सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने को लेकर इस सत्याग्रह के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस क्रम में कांग्रेसी सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदेश के सभी जिलों, नगर और ब्लॉक मुख्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 'सत्याग्रह' कर रहे हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन







धरना प्रदर्शन के दौरान गांधी के प्रिय भजन 'वैष्णव जन तो तेने कहिए... को गाते हुए अहिंसात्मक सत्याग्रह किया जा रहा है। 




विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में कांग्रेसी अपने जिला कार्यालय गांधी मैदान के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी कांग्रेसी एकत्र होकर 'रघुपति राघव राजा राम...' भजन गाकर विरोध जता रहे हैं।




इस दौरान रायपुर पश्चिम विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय मुंह पर ताला लगाकर और काली पट्टी बांधकर अनोखे तरीके से विरोध जता रहे हैं। इस सत्याग्रह में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता बैठे हुए हैं। इसमें रायपुर महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हैं। 




दूसरी ओर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम अपने गृह जिला कोंडागांव में सत्याग्रह में शामिल हुए। यहां के अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सत्याग्रह कर रहे हैं। सभी कांग्रेसी मौन रहकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के रास्ते पर चल रहे हैं। उनकी लड़ाई सत्य की लड़ाई है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं यह सिर्फ राहुल गांधी की व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। यह देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। देश के आम आदमी की लड़ाई है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करवा कर भाजपा देश में तानाशाही लाना चाह रही है। कांग्रेस देश के प्रजातंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है। मोदी सरकार के अडानी प्रेम रिश्तो को लेकर लगातार राहुल गांधी ने सवाल उठाएं है। इससे घबराई मोदी सरकार राहुल गांधी को चुप कराने का षड्यंत्र रच संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही हैं।


वहीं जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा थाना चौक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, सत्याग्रह जारी है।



इसी तरह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई-चरोदा में सत्याग्रह किया गया।

बिलासपुर में भी सत्याग्रह किया गया
बिलासपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद से राजनीति गरमा हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी प्रतिमा के सामने राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता को केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्र पूर्वक समाप्त करने एवं लोक तंत्र में जनता की आवाज को दबाने के विरोध में सत्याग्रह  किया गया। सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



बालोद: कांग्रेसी बोले- राहुल गांधी को षड़यंत्रपूर्वक फंसाया गया
सांसद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म होने के बाद से बालोद जिला मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया गया। आज जिला मुख्यालय में गांधी मूर्ति के सामने बैठकर कांग्रेसियों ने यहां पर धरना प्रदर्शन सत्याग्रह किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संसद में आक्रामक हो रहे थे। वह देश के लोगों के सामने मोदी की सच्चाई को ला रहे थे, इसलिए उन्हें षड़यंत्र पूर्वक इस मामले में फंसाया गया। उनकी संसदीय सदस्यता भी रद्द कर दी गई, जिसका हम सब विरोध करते हैं। हमें न्यायपालिका पर विश्वास है कि हम आगे लड़ाई लड़ते रहेंगे।




GPM:'अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने सदस्यता खत्म किया'
गौरेला-मरवाही-पेंड्रा जिले में महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने कांग्रेस ने गांधीवादी तरीके से संकल्प सत्याग्रह का आगाज किया। इसमें मरवाही में ग्राम लोहारी ग्राम पंचायत में कांग्रेसियो ने विधायक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेसियों ने मरवाही के लोहारी स्थित गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव ने कहा की नरेंद्र मोदी ने अडानी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म करने का षड्यंत्र रचा है। सदन से लेकर सड़क तक राहुल गांधी देश की जनता का आवाज उठाते हैं। हर वर्ग के साथ न्याय की बात करते हैं, जो मोदी सरकार की असफलताओं को आईना दिखाते हैं। यही बात मोदी सरकार बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने भाजपा को लेकर जमकर हमला बोला।



कोरबा में  भजन कीर्तन कर जताया विरोध
कोरबा जिले के गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहिंसात्मक सत्याग्रह किया। कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। कोरबा नगर के गांधी चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। मौके पर भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि  मानहानि के मामले में आज तक किसी को सजा नहीं हुई है, इसलिए मौजूदा मामले को लेकर विरोध किया जा रहा है।



बीजापुर: कांग्रेसियों ने मोदी सरकार से पूछा- 20 हजार करोड़ किसके हैं..?
बीजापुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प सत्याग्रह की शुरुआत की। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर के अलावा अन्य कांग्रेसियों ने एक सुर में कहा कि राहुल गांधी की सजा और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्यता इस बात का मजबूत संकेत है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र गंभीर खतरे मे है। राहुल गांधी लगातार विभिन्न मंचों पर पीएम मोदी और अडानी के संबंधों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्हें उजागर कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने प्रिय मित्र अडानी की मदद करने के लिए सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ उनके निडरता और अजेय लड़ाई से कांपते हुए और संसद में उनकी सांठ-गांठ को उजागर करने के डर से पूरी मोदी सरकार उनकी आवाज़ को चुप कराने के लिए इस तरह के कुटिल उपायों का सहारा ले रही है। हम इस गलत धारणा और अयोग्यता की कड़ी निंदा करते हैं। इस नेक लड़ाई में हम राहुल  के साथ खडे हैं। 



अंबिकापुर में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस का सत्याग्रह
अंबिकापुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा के सामने संकल्प सत्याग्रह किया। सरगुजा जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक मुख्यालय एवं विधानसभा स्तर पर भी संकल्प सत्याग्रह किया गया। जिला मुख्यालय अंबिकापुर में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने 11 बजे से काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया। संकल्प सत्याग्रह में लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम, बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, डॉ. अजय तिर्की सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि 7 फरवरी को संसद में महामहिम राष्ट्रपति के अभिषाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुखरता के साथ अदानी के मोदी शासनकाल में 609 वें नंबर से दूसरे नंबर के अमीर बनने का सवाल उठाया था। अपने भाषण में राहुल गांधी ने वो सारे मौके गिनाये जबकि मोदी सरकार ने अदानी को मदद दी थी। सरकारी पक्ष के सांसद लगातार राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्ध करने की न केवल मांग कर रहे थे बल्कि इस दिशा में कार्यवाही भी किया जा रहा था। अंततः सूरत कोर्ट के फैसले के बाद आनन-फानन में राहुल गांधी की संसद सदस्यता को समाप्त कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed