फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress registered FIR in police stations against Karnataka MLA

मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने MLA के खिलाफ सभी जिलों के थानों में दर्ज कराई FIR

Mon, 08 May 2023 12:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 08 May 2023 12:08 PM IST
सार

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इस क्रम में कर्नाटक के चित्तुर से भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और भाजपा विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला के थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress registered FIR in police stations against Karnataka MLA
पुलिस थाने में रिपोर्ट सौंपते कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इस क्रम में कर्नाटक के चित्तुर से भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और भाजपा विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला के थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव ने बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पुलिस से की गई शिकायत में हत्या के षड्यंत्र रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक तौर पर कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है। कर्नाटक में भाजपा की करारी हार स्पष्ट नजर आ रही है। कर्नाटक की जनता भाजपा की 40% कमीशन लेने वाली सरकार से त्रस्त है मोदी और शाह का जुमला भी कर्नाटक की जनता समझ चुकी है। हवा हवाई बातें करने वाले और कर्नाटक को लूटने वाली भाजपा को अब अपनी विदाई नजर आ रही है। ऐसे में भाजपा अब कांग्रेस नेताओं एवं के पार परिवार जनों की हत्या की साजिश रच रही है। साजिश कर्ताओं को भाजपा के बड़े नेताओं का समर्थन है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कर्नाटक की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों पर भरोसा कर रही है पूरा देश  देखा है कि 1991 के चुनाव के दौरान किस प्रकार से चुनाव प्रचार के समय राजीव गांधी की हत्या की गई थी। अब भाजपा के विधायक प्रत्याशी मणिकांत राठौर भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडंगे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed