फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh congress mla started protesting against announcement of making mohal manpur district

छत्तीसगढ़: राजनांदगांव के मोहला मानपुर को जिला बनाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू, जानें लोगों की क्या है मांग

Tue, 17 Aug 2021 08:14 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 17 Aug 2021 08:14 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त पर ही चार नए जिले बनाने का एलान किया था, लेकिन राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी के लोगों ने सरकार पर उनके क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सरकार अंबागढ़ चौकी को जिला बनाए। 

विज्ञापन
chhattisgarh congress mla started protesting against announcement of making mohal manpur  district
छत्तीसगढ़ में मोहला मानपुर को जिला बनने का विरोध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश को चार नए जिलों की सौगात दी, जिसमें राजनांदगांव का मोहला मानपुर जिला बनेगा। नए जिले बनने से क्षेत्र के विकास के साथ-साथ राज्य का भी तेजी से विकास होगा। सरकार के इस फैसले का लोग स्वागत कर रहे हैं, वहीं, कांग्रेस पार्टी के विधायक और स्थानीय लोग मोहला मानपुर को जिला बनाने का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को मोहला मानपुर के जिला घोषित होने के बाद अंबागढ़ चौकी के नाराज लोग सड़क पर उतरकार चक्काजाम किया और सरकार से अंबागढ़ चौकी को जिला बनाने की मांग की। घंटों चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। 

विज्ञापन


मोहला-मानपुर को नया जिला बनाए जाने के विरोध में हाइवे पर आम लोगों सहित क्षेत्रीय खुज्जी विधायक छन्नी साहू और जिला निर्माण संघर्ष समिति व संयुक्त राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लंबा जाम लगा दिया। । मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है जनता के समर्थन में बैठी क्षेत्रीय विधायक छन्नी साहू चक्का जाम को समर्थन देने के लिए बैठी हुई हैं। जब इस बारे में छत्री साही से सवाल पूछा गया कि आपकी पार्टी के सरकार ये नए जिला बनाने  कीघोषणा की है तब उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर अड़े हुए हैं और धरना प्रदरशन कर हे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed