फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress leader Ramesh Warlyani dies in Gurugram hospital latest News Update

छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी नहीं रहे, गुरुग्राम के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sun, 19 Dec 2021 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Dec 2021 08:43 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस की संचार इकाई के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि एक अधिवक्ता वर्ल्यानी 1977 में अविभाजित मध्य प्रदेश की रायपुर ग्रामीण सीट से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress leader Ramesh Warlyani dies in Gurugram hospital latest News Update
रमेश वर्ल्यानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम में एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

विज्ञापन


उनके छोटे भाई मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि वर्ल्यानी को 14 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एक एयर एंबुलेंस के जरिए गुरुग्राम लाया गया और शुक्रवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रविवार दोपहर करीब 12 बजे आखिरी सांस ली। उन्होंने कहा कि उनका पार्थिव शरीर रायपुर ले जाया जाएगा और अंतिम संस्कार सोमवार को होगा।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस की संचार इकाई के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि एक अधिवक्ता वर्ल्यानी 1977 में अविभाजित मध्य प्रदेश की रायपुर ग्रामीण सीट से जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। साल 2000 में छत्तीसगढ़ के गठन से पूर्व वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे और पार्टी में प्रवक्ता व महासचिव समेत विभिन्न पदों रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर वर्ल्यानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश वर्ल्यानी का निधन शोक संतप्त करने वाला है। वह आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए और अब भी समय-समय पर उनसे सलाह मशविरा लेता रहता था। ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ओम शांति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed