फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh congress chintan shivir in february

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का चिंतन शिविर फरवरी में

Thu, 24 Jan 2013 03:52 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 24 Jan 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh congress chintan shivir in february

छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस का चिंतन शिविर आयोजित होने जा रहा है। प्रदेश कांगेस का यह दो दिवसीय चिंतन शिविर फरवरी में आयोजित किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी इसमें शामिल होंगे। शिविर में ब्लॉक अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों को ही आमंत्रित किया जायेगा।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नवंबर के आसपास विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राहुल गांधी की इच्छा है कि टिकटों का वितरण स्थानीय स्तर पर किया जाये। इसे देखते हुए यहां भी चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के लिय जगह का चुनाव अभी नहीं किया गया है। जगह की उपलब्धता को देखते हुए कांकेर या जगदलपुर में कराने पर विचार किया गया है।
विज्ञापन


चिंतन शिविर में स्थानीय स्तर पर सरकार के खिलाफ चुनावी मुद्दे व घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले मुद्दों व संगठनात्मक मामलों पर ब्लॉक अध्यक्ष अपने विचार रखेंगे। शाम को राजनैतिक व संगठनात्मक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। दूसरे दिन समन्वय समिति की बैठक होगी। शिविर में पारित किए गए प्रस्तावों पर समन्वय समिति मुहर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत बनाने के मकसद से बस्तर में चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। यहां विधान सभा की एक दर्जन सीटें हैं। इनमें 11 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बस्तर में कांग्रेस का केवल एक विधायक है। लगातार दो चुनावों से यहां पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है। शिविर के जरिये आदिवासियों के बीच फिर से पार्टी का जनाधार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही स्थानीय नेताओं से जुड़कर स्थानीय स्तर की समस्याओं को समझते हुये चुनावी रणनीति बनाने के उद्देश्य से भी शिविर आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed