फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh congress burnt BJP leader Ajay Chandrakar effigy in Rajnandgaon

Rajnandgaon: धान खरीदी को तस्करी बताने पर भड़की कांग्रेस, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का फूंका पुतला

Tue, 11 Apr 2023 05:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Apr 2023 05:59 PM IST
सार

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि, अजय चंद्राकर ने किसानों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसमें धान खरीदी को तस्करी बताया। जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर विरोध जताया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh congress burnt BJP leader Ajay Chandrakar effigy in Rajnandgaon
कांग्रेसियों ने अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मंगलवार को कांग्रेसियों ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री चंद्राकर के धान खरीदी को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेसी भड़के हुए हैं। कांग्रेसियों ने बयान को आपत्तिजनक बताया है। आरोप है कि पूर्व मंत्री ने धान खरीदी को तस्करी बताया था।

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को जय स्तंभ चौक पर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर के पुतले में आग लगा दी। कांग्रेसियों ने कहा कि, प्रदेश सरकार किसानों को सुविधा दे रही है और भाजपाई ये बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते भाजपा के पूर्व मंत्री और नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन




शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि, अजय चंद्राकर ने किसानों को दी जा रही सुविधाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इसमें धान खरीदी को तस्करी बताया। जिसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर विरोध जताया है। कांग्रेस की प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से भाजपा बौखला गई है। भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। इस कारण भाजपा बयानों को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed