फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Congress bharosha yatra in 90 assemblies from October 2

छत्तीसगढ़: 2 अक्टूबर से कांग्रेस की भरोसा यात्रा; 90 विधानसभा के गांवों तक पहुंचेंगे कांग्रेसी

Fri, 29 Sep 2023 04:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Sep 2023 04:19 PM IST
सार

एक तरफ बीजेपी प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है तो दूसरी ओर कांग्रेसी भी गांव-गांव तक जाकर चुनावी शंखनाद करेंगे। कांग्रेस 2 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय भरोसा यात्रा निकालेगी। इसके मध्यम से प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के गांवों तक पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Congress bharosha yatra in 90 assemblies from October 2
2 अक्टूबर से कांग्रेस की भरोसा यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी तैयारी में जुट गई है। सभी पार्टी के दिग्गज नेता चुनावी रणनीति के मंत्र फूंकने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तरों तक पहुंचकर अपने-अपने पार्टियों के काम गिना रहे हैं। वहीं एक तरफ बीजेपी प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है तो दूसरी ओर कांग्रेसी भी गांव-गांव तक जाकर चुनावी शंखनाद करेंगे। कांग्रेस 2 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय भरोसा यात्रा निकालेगी। इसके मध्यम से प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के गांवों तक पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कांग्रेस भरोसा यात्रा निकालेगी। सभी विधानसभा के गांव-गांव तक पहुंचकर राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को अवगत कराएंगे। पूर्व रमन सरकार की कमियों को गिनाएंगे। यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभा करते हुए आमसभा के रूप में समापन होगा। 
विज्ञापन


ये होंगे शामिल
कार्यक्रम में लोकसभा स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव, उप-मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा एवं रायगढ़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर एवं कांकेर, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग-बिलासपुर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरबा और जांजगीर। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रायपुर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed