फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: CM Vishnudev Sai will participate in many programs including Kite Utsav today

तीन दिनी तातापानी संक्रांति परब आज से: सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ, जुटेंगे नामी-गिरामी कलाकार

Sun, 14 Jan 2024 11:27 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 14 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

सीएम साय राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी में आयोजित ‘तातापानी संक्रांति परब’ में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Chhattisgarh: CM Vishnudev Sai will participate in many programs including Kite Utsav today
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को प्रदेशभर के कई जिलों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी में आयोजित ‘तातापानी संक्रांति परब’ में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सीएम साय का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के सीएम साय 14 जनवरी को दोपहर 12:10 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले की नगर पंचायत पथरिया पहुंचकर दोपहर 12:40 बजे से आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। सीएम साय दोपहर 2:40 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी पहुंचेंगे और वहां आयोजित तातापानी संक्रांति परब-2024 में शामिल होंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 3:40 बजे प्रस्थान कर शाम 4:10 बजे जशपुर जिले के ग्राम बगिया पहुंचेंगे।
विज्ञापन


400 जोड़ो का विवाह समारोह 
सीएम साय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे तीन दिवसीय तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 400 जोड़ो का विवाह समारोह भी आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अबुझमाड़ मलखंभ की प्रस्तुति 
तातापानी संक्रांति परब में 14 से 16 जनवरी तक सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक आरागाही हवाई पट्टी पर पैरासेलिंग का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही तीनो दिन छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। लोक कलाकार सुनील सोनी और अबुझमाड़ मलखंभ की प्रस्तुति 14 जनवरी को होगी। 


निरहुआ और आम्रपाली दुबे का सांस्कृतिक कार्यक्रम
लेजर शो का आयोजन 14 और 15 जनवरी को और प्रसिद्ध गायक उदित नारायण 15 जनवरी को संध्याकाल में प्रस्तुति देंगे। दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 जनवरी को होगा। इसके साथ ही ट्राईबल फैशल वॉक का आयोजन 16 जनवरी को किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed