फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh said-Reservation On Mandal Commission Report

Chhattisgarh : हिमाचल दौरे से लौटे CM भूपेश, कहा-परिवर्तन की लहर, SC/ST को जनसंख्या के आधार पर मिले आरक्षण

Tue, 08 Nov 2022 01:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 01:17 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बघेल ने आर्थिक आधार पर आरक्षण के कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 'अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को जितनी उनकी जनसंख्या है, उसके आधार पर आरक्षण मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, जो मंडल आयोग की रिपोर्ट है, उसके आधार पर पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh said-Reservation On  Mandal Commission Report
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश के दौरे से लौट आए हैं। विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हिमाचल में परिवर्तन की लहर है। छत्तीसगढ़ मॉडल को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। CM बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर कहा कि, पांच साल में भाजपा ने जो वादे किए थे हिमाचल में उसको पूरा नहीं किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने आरक्षण पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी स्वागत किया है। 

विज्ञापन

रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए CM बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि, हिमाचल में डबल इंजन की सरकार है। वहां 69 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की बात कही थी, किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। किसानों की आय दुगनी तो नहीं हुई खर्च दुगना हो गया। सेब उत्पादन करने वाले जो किसान हैं, उनको उद्योगपतियों को सौंप दिया गया। वहां के कर्मचारी अधिकारी ओपीएस मांग रहे हैं उस पर सरकार मौन है।इसलिए वहां की जनता परिवर्तन चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली से सिर्फ 14% प्रदूषण, 86% का कारण दूसरा
दिल्ली और NCR में बढ़ रहे प्रदूषण पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान जो पराली जला रहे हैं, उसको दोषी ठहराया जा रहा है। यही एक कारण नहीं है जिसके कारण प्रदूषण हो रहा है। प्रदूषण के बहुत सारे कारण हैं, जिसमें औद्योगिक प्रदूषण है। सभी दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उद्योग प्रदूषण फैला रहा है उस पर दिल्ली सरकार क्या कर रही है? पराली जलाने से 14% प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। 86% प्रदूषण दूसरे कारणों से बढ़ रहा है, उस पर राज्य और केंद्र सरकार क्या कुछ कर रहा है महत्वपूर्ण विषय यह है।
विज्ञापन

मंडल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मिले आरक्षण
मुख्यमंत्री बघेल ने आर्थिक आधार पर आरक्षण के कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 'अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को जितनी उनकी जनसंख्या है, उसके आधार पर आरक्षण मिलना ही चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, जो मंडल आयोग की रिपोर्ट है, उसके आधार पर पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए, हम इसके पक्षधर हैं। 

मुंद्रा पोर्ट से नशे की सप्लाई
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी और बढ़ते अपराधों पर भाजपा की हुंकार रैली को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ही शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। शराब के साथ साथ जो अन्य सूखा नशा है, जिसकी सप्लाई मुंद्रा पोर्ट से हो रही है, पूरे देश में फैल रहा है। वहां जो पकड़ा गया,  उस पर कार्यवाही करवाएंगे क्या? स्मृति ईरानी ने उस पर क्या कार्यवाई की ये बताना चाहिए। 

भानुप्रतापपुर में हाईकमान करेगा प्रत्याशी चयन
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सभी उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। भानुप्रतापपुर की जनता हमें आशीर्वाद देगी, पूरा विश्वास है। मरवाही और दंतेवाड़ा में हमारी जीत हुई है। इस चुनाव में भी हमारी जीत होगी। भानुप्रतापपुर में प्रत्याशी चयन को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि, सेंट्रल कमेटी इस पर फैसला करती है। बैठक में जिसकी अनुशंसा होगी उस पर हाईकमान निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed