फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh reaction on ED raid in raipur

ED के छापे पर CM भूपेश की तीखी प्रतिक्रिया: बोले- इन बीजेपी नेताओं के इशारे पर छापा,महादेव एप को लेकर कसा तंज

Tue, 28 Mar 2023 01:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 01:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को ईडी के छापे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज फिर से छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा पड़ा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh reaction on ED raid in raipur
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को ईडी के छापे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज फिर से छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा पड़ा है। उद्योगपति, व्यापारी, ट्रांसपोटर, विधायक, अधिकारी, किसान कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा है, जहां पर छापा न पड़ा हो। उन्होंने कहा कि यदि छाप न पड़ता तो केवल मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तरखंड, गुजरात, कर्नाटक है, लगता है वहां पर ईडी का कार्यालय ही नहीं हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम ने माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में  कहा कि महाराष्ट्र में जब तक उद्धव ठाकरे की सरकार थी, तब तक सभी सरकारी एजेंसिया सक्रिय थी। जैसे ही सरकार बदली और खरीद-फरोख्त हुआ। उसके बाद से वहां पर उसका कोई काम नहीं रहा। बीजेपी के राष्ट्रीय नेता और प्रदेश स्तर के नेताओं के इशारे पर ये सब किया जा रहा है। ईडी को निष्पतक्ष होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने महादेव एप को लेकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने सुना है कि महादेव एप में भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्योंकि बीजेपी शासित राज्यों के कुछ बीजेपी नेताओं के नाम सामने आए हैं पर भाजपा इस पर चर्चा नहीं कर रही है। इस पर ईडी कोई कार्रवाई नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed