फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh cm bhupesh baghel targeted central government for policy of importing coal from abroad

भूपेश बघेल बोले: परसा कोल माइंस काे अनुमति न देते तो राज्य सरकार पर उठते सवाल, कोयला नीति को लेकर कही यह बात

Wed, 11 May 2022 04:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 11 May 2022 04:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बघेल ने कोल नीति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना भी साधते हुए घोटाले की आशंका भी जाहिर की। सीएम बघेल ने कहा कि विदेशों से 15से 12 की दर पर कोयला खरीदा जा रहा है, प्रतीत होता है कि इसमें घोटाला किया जा रहा है।

विज्ञापन
chhattisgarh cm bhupesh baghel targeted central government for policy of importing coal from abroad
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

परसा कोल माइंस के लिए केंद्र सरकार की अनुमति के बाद भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने भी इसकी अनुमति दे दी है। इसको लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर हम अनुमति ना देते तो हमारी नीयत पर सवाल उठाए जाते। इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय के हितों का ध्यान रखते हुए सही तरीके से खनिज का दोहन कराए जाने की बात भी कही। सीएम ने कहा कि नियमों का ध्यान रखते हुए काम होना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी को बिजली चाहिए या नहीं, इसका निर्णय देश को लेना होगा। 

विज्ञापन


अंबिकापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कोल नीति को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना भी साधते हुए घोटाले की आशंका भी जाहिर की। सीएम बघेल ने कहा कि विदेशों से 15से 12 की दर पर कोयला खरीदा जा रहा है, प्रतीत होता है कि इसमें घोटाला किया जा रहा है। कोयले की कमी बताकर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि रेल मंत्री से कई बार इस पर बात हो चुकी है। 
विज्ञापन


इस दौरान सीएम बघेल ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र को जिम्मेदार बताते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि डीजर और पेट्रोल का रेट बढ़ने के कारण महंगाई बढ़ी है। केंद्र सरकार अगर सेस कम कर दे तो हम भी वैट को घटा देंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि हम लोगों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और केंद्र सरकार महंगाई बढ़ा रही है। दौरे के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि जनसभाओं में की गई घोषणाओं को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनावों में अपने काम के बदले वोट मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि हमने यहां की संस्कृति को देश और दुनिया में फैलाने का काम किया है, जिसके बाद अब  दुनिया में छत्तीसगढ़ को संस्कृति की वजह से जान-पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य को नक्सलियों और खदानों के लिए जाना जाता था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed